मिर्जापुर: आकाशीय बिजली के बीच मवेशियों पर गिरा हाईटेंशन तार, 18 भेड़ों की मौत, हड़कंप

मिर्जापुर। हाईटेंशन तार टूट कर गिरने से उसकी चपेट में आने से डेढ़ दर्जन भेंड़ों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। पूरी घटना चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि कुछ भेड़ पालक अपनी भेड़ को लेकर गांव के सीवान की ओर गए हुए थे, यहां अचानक बुधवार को सुबह बारिश और आकाशीय बिजली की गरज चमक के बीच मवेशियों पर हाइटेंशन तार गिर गया। जिससे उसकी चपेट में आने से 18 भेंड़ों की मौत हो गई।

हादसे के बाद भेड़ पालकों में हड़कंप मच गया। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि अचानक ये क्या हो गया। इस हादसे से भेड़ पालकों का हजारों का नुकसान होना बताया जा रहा है, वही पशुपालकों में आकाशीय बिजली और हाईटेशन तार का भी खौफ साफ देखा जा रहा है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.