एसजीपीजीआई की कार्यक्षमता तीन गुना बढ़ाने की जरूरत: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) का 41 वाँ स्थापना दिवस समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह,प्रो.गीतांजलि व सचिव चिकित्सा शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एसजीपीजीआई की कार्यक्षमता को तीन गुना बढ़ाने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश, बिहार व नेपाल के मरीजों के परिवारों का आग्रह होता है कि हमें एसजीपीजीआई में इलाज मिल जाय। इसलिए ओपीडी में देखे जाने वाले मरीजों की संख्या व भर्ती करने के लिए बेड बढ़ाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि एसजीपीजीआई को संसाधन के लिए सरकार हर संभव सहयोग करेगी। वर्तमान की प्रतिस्पर्धा मेंं स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो कुछ नया हो सकता है वह करना चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मिशन मोड पर काम हो रहा है।

यह भी पढ़े - एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत

आज कई विभाग यहां खुल रहे हैं। देश का यह पहला संस्थान होगा जिसको 500 करोड रूपये सीएसआर फंड के रूप में मिला।

टेली मेडिसिन और टेली कंसलटेन्ट के सेन्टर के रूप में केन्द्र सरकार ने एसजीपीजीआई को चुना है। प्रदेश के अन्य मेडिकल कालेज को इसके साथ जोड़ने की तैयारी हो रही है। टेक्नोलोजी का बेहतर उपयोग कैसे कर सकते हैं। हम इस संस्थान को सेन्टर फार इक्सीलेंस सेंटर के रूप में स्थापित करना है। स्वास्थ्य के अधिकार से हमें कोई वंचित नहीं कर सकता। हमें यह तय करने में समय नहीं लगाना चाहिए कि क्या करना है। इसी वर्ष 13 नये सरकारी मेडिकल कालेज प्रदेश में खुले। यानि 70 वर्ष में खुले 12 और इस एक वर्ष में खुले 13 मेडिकल कालेज। 65 जनपदों में मेडिकल कालेज खोल चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना को साकार करना है तो एक चिकित्सक के रूप में हमारी भी भूमिका होनी चाहिए। विकसित भारत में खुशहाल भारत चाहिए। कम समय में इलाज व आपरेशन होना चाहिए। विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वस्थ भारत बनाना होगा। स्वस्थ भारत से समर्थ भारत बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सकों के प्रति श्रद्धा व सम्मान का भाव है। इसलिए चिकित्सक अंगदान के लिए लोगों को जागरूक करें।

एसजीपीजीआई में खुले हैप्पी लाइफ सेन्टर: ब्रजेश पाठक

समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि एसजीपीजीआई में हैप्पी लाइफ सेन्टर खुलना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसजीपीजीआई के पास स्थान भी है। इसलिए यहां पर एक ऐसा सेन्टर बनना चाहिए कि रोज बीमार ही न पड़ें। वह सेन्टर देश में रोल माडल बने जहां पर स्वस्थ दिनचर्या के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाय। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज युवा दिन में सो रहे हैं और रात में जग रहे हैं। इस कारण बीमार हो रहे हैं।

संस्थान के निदेशक डा.आर.के.धीमान ने बताया कि क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में बेड की संख्या दो गुना होगी। अभी 20 बेड पर गंभीर मरीजों की भर्ती होती है जिसे बढ़ाकर 40 किया जा रहा है। नए साल में संस्थान पीडियाट्रिक नेफ्रोलाजी और पीडियाट्रिक यूरोलाजी समेत पांच नये विभाग शुरू करने जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.