- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- दो प्रेमी के साथ मिल पत्नी ने पति का कुल्हाड़ी से काटा गला
दो प्रेमी के साथ मिल पत्नी ने पति का कुल्हाड़ी से काटा गला
मलिहाबाद के ग्राम कुशभरी की घटना
On
मलिहाबाद, लखनऊ। दो आशिकों के साथ एक पत्नी ने अपने प्रेमी की कुल्हाड़ी से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गयी है। ग्राम कुशभरी में गुरुवार तड़के 3 बजे अफरातफरी मच गयी। जब एक पत्नी ने ही अपने दो आशिकों के साथ मिलकर अपने पति की कुल्हाड़ी से
गला रेतकर हत्या कर दी। यहीं के निवासी प्रदीप कुमार गौतम (35) की उसकी ही पत्नी रेखा के गांव के ही दो प्रेमियों राजू गौतम व सोनू पाल के साथ करीब 6 माह से प्रेम प्रसंग चल रहे थे।
जिसको लेकर आये दिन पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। इसकी जानकारी दोनों आशिकों को भी हो गयी थी। रेखा ने अपने अवैध संबंधों में बाधक बन रहे पति को बीच से हटाने के लिये अपने दोनों आशिकों से बात की। बीती रात पति पत्नी व बच्चे घर में सो गये। तभी देर रात पत्नी रेखा ने अपने दोनों आशिकों को घर में बुलाकर कुल्हाड़ी से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। मलिहाबाद पुलिस ने मृतका प्रदीप के पिता की तहरीर पर तीनों के विरुध हत्या का अभियोग दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें पत्नी ने अपने दोनों आशिकों के साथ मिल हत्या की बात कबूली। जिसके बाद पुलिस ने खुलासा करते हुऐ तीनों आरोपियों मृतक प्रदीप की पत्नी रेखा, दोनों आशिकों राजू व सोनू पाल को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर ली।
मृतक के परिवार में उसका पिता बलदेव, मां रुपरानी, बड़ा भाई राजेश, पुत्री सिमरन (10), शिवांगी (7) व एक पुत्र सनी (4) है। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक प्रदीप के परिजनों ने देर शाम शव का अन्तिम संस्कार कर दिया। डीसीपी पश्चिम डॉ दुर्गेश के घटना के सम्बन्ध में बताया की पुलिस को गुरुवार सुबह चार बजे सूचना मिली की ग्राम कुशभरी में सोते वक्त एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी है। मौके पर पहुंचकर देखा गया तो ज्ञात हुआ कि मृतक प्रदीप अपने कमरे में खून से मृत अवस्था में कमरे में पड़ा हुआ उसकी गर्दन के पिछले हिस्से पर धारदार हथियार के निशान है। मृतक जिस कमरे मे सोया था, उसी कमरे मे उसकी पत्नी और तीन बच्चे भी सोये थे। मृतक के पिता व भाई से पूछताछ व जांच से पता चला कि मृतक की पत्नी का गांव के ही सोनू पाल पुत्र महादेव व राजू रैदास पुत्र पूरन से अवैध प्रेम संबंध था।
सोनू पाल व राजू रैदास का महिला के घर मे अक्सर चोरी छिपे आना जाना व उठना बैठना था। मृतक के भाई व पिता सब अलग-अलग रहते है फिर भी मृतक के भाई व पिता उसकी पत्नी को अवैध सम्बन्धों के खिलाफ थे उन्होंने इसकी जानकारी मृतक प्रदीप को भी दे दी और जब प्रदीप ने अपनी पत्नी रेखा को उसके प्रेमी के साथ आपतिजनक स्तिथि में देख लिया तो तो उसने अपनी पत्नी रेखा की पिटाई की थी।
जिसके बाद रेखा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर प्रदीप की हत्या की साजिश रची और बीती रात उसके प्रेमी ने रेखा को एक बेहोशी की दवा लाकर दी जिसको रेखा ने अपने पति को धोखे से खाने में मिला कर खिला दिया और बेहोश होने पर उसके प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कुल्हाड़ी के कई वार करते हुए प्रदीप को मौत के घाट उतार दिया था। जांच में जुटी पुलिस ने महिला सहित उसके प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खबरें और भी हैं
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
By Parakh Khabar
चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
By Parakh Khabar
बलिया : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
By Parakh Khabar
एलपीजी संकट के पीछे वैश्विक हालात भी जिम्मेदार : डॉ. अतुल मलिकराम
By Parakh Khabar
बलिया : किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
By Parakh Khabar
बलिया : स्कूल चलो अभियान के लिए बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
By Parakh Khabar
यूपी में LPG-पेट्रोल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें : प्रमुख सचिव
By Parakh Khabar
Latest News
15 Mar 2026 18:46:52
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
