UP Weather Update: आज से बदलेगा मौसम, पारा गिरेगा और बढ़ेगी ठंड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज आज से फिर बदलने वाला है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 से 28 दिसंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। सुबह और शाम ठंड का असर रहेगा, जबकि दिन में धूप राहत देगी।

तापमान का हाल और पूर्वानुमान

रविवार को धूप निकलने से गलन और ठिठुरन में कमी महसूस हुई। इस दौरान हवा पूर्व दिशा से चली। अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से क्रमश: 2.1 और 1.0 डिग्री अधिक रहा।

यह भी पढ़े - Basic Education News: स्कूल पेयरिंग योजना के खिलाफ बलिया के शिक्षकों ने जताया विरोध, बीआरसी गड़वार पर जुटी भारी भीड़

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सतही स्तर पर बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवाएं कम हो जाएंगी। इससे 22 और 23 दिसंबर को तापमान में गिरावट होगी। 24 दिसंबर से बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के कारण फिर से पूर्व दिशा की हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।

बारिश की संभावना

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26 और 28 दिसंबर को प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे ठंड और बढ़ेगी।

20241222-10043

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.