- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- UP IAS Transfer: 19 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के बदले DM
UP IAS Transfer: 19 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के बदले DM
On
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। 8 जिलों में डीएम समेत 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन तबादलों को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और आईएएस अधिकारियों के तबादले किए जाएंगे। सरकार ने बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का नया डीएम बना दिया है। वहीं, अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है। गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। 2015 बैच के तीन आईएएस डीएम के पद पर तैनात किए गए हैं।
खबरें और भी हैं
Latest News
19 Sep 2026 10:54:34
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
