42 लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। एसटीएफ उत्तर प्रदेश को अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को 2.700 किग्रा. अफीम (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य 42 लाख रुपए) के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रईस अहमद पुत्र मो. सफी, संजय कश्यप पुत्र देवीदास, विकास कुमार भुईयां पुत्र रामवृक्ष भुईया है। एसटीएफ टीम को सूचना मिली गन्ना मिल नेकपुर बरेली बदायूं रोड थाना सुभाष नगर, जनपद बरेली मार्ग पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन व्यक्ति आने वाले है, जिनके पास भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ होने की सम्भावना है।
 
मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास कर, गन्ना मिल नेकपुर बरेली बदायूं रोड थाना सुभाष नगर जनपद बरेली पहुंचकर मुखबिर की निशानदेही पर उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त रईस अहमद द्वारा बताया गया कि वह यह अफीम रंजीत दांगी निवासी ग्राम देहर पोस्ट देहर, थाना चौपारन, जनपद हजारीबाग, झारखण्ड से मंगवाता है तथा अच्छे दामों पर बरेली व आस-पास के जनपदों में बिक्री कर देता है, जिससे इसे मोटा मुनाफा होता है, इसके इस कार्य में संजय कश्यप व विकास कुमार भी शामिल है। इन तीनों की आय का यही साधन है। गिरफ्तार अभियुक्त रईस अहमद, संजय कश्यप व विकास कुमार उपरोक्त के विरूद्ध थाना सुभाष नगर, जनपद बरेली में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 
 

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.