लखनऊ : स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा नेता ने किया विरोध, कहा- सत्ता में रहकर मलाई...

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी में ही स्वामी प्रसाद मौर्य की खिलाफत होने लगी है। स्वामी प्रसाद मौर्य का विरोध उनके बयान की वजह से किया जा रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने दीपावली पर मां लक्ष्मी को लेकर विवादित बात कही थी।

सपा के पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडे ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा है। उन्होंने बयान देने वालों को सीख दी है। कहा है कि बयान देने वालों को अपना अतीत याद रखना चाहिए। मनोज पांडे ने स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कहा है कि साल 2017  से लेकर 2022 तक सत्ता की मलाई चाटते रहे । इतना ही नहीं स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को बकवास बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का संविधान हर किसी को धर्म की स्वतंत्रता देता है। कोई किसी के धर्म पर टिप्पणी नहीं कर सकता है। यह अधिकार किसी को नहीं मिला है। 

यह भी पढ़े - UP IPS Transfer: 9 IPS अफसरों के तबादले, मेरठ से संभल और गोंडा तक बदले पुलिस कप्तान

मीडिया में दिये बयान में मनोज कुमार पांडे ने स्वामी प्रसाद मौर्य को नसीहत भी दी है। उन्होंने कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य को किसानों,गरीबों और बेरोजगारों की समस्या उठानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि सपा पार्टी सभी जाति, धर्म और वर्ग का सम्मान करती है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाना समाजवादी पार्टी का उद्देश्य है। उन्होंने स्वामी प्रसाद के बयान को निजी बयान बताया है, यह पार्टी का अधिकारिक बयान नहीं है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.