- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- एसआईआर अभियान को मिशन मोड में चलाएं, बोगस नाम हटाने पर विशेष जोर: धर्मपाल सिंह भाजपा मुख्यालय लखनऊ म...
एसआईआर अभियान को मिशन मोड में चलाएं, बोगस नाम हटाने पर विशेष जोर: धर्मपाल सिंह भाजपा मुख्यालय लखनऊ में अवध क्षेत्र समीक्षा बैठक
लखनऊ। भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में अवध क्षेत्र के मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसे चुनाव के समय बूथ स्तर पर कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करते हैं, उसी तेजी और सक्रियता के साथ एसआईआर अभियान को भी मिशन मोड में आगे बढ़ाया जाए।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि एसआईआर अभियान पार्टी की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि यह सिर्फ बूथ टीम की नहीं, बल्कि सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही जीत की कुंजी
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बड़ी संख्या में “विचार परिवार” के लोग मौजूद हैं। उनसे सतत संपर्क बनाए रखें और उन्हें अभियान से जोड़ें।
उन्होंने निर्देश दिया कि
- मंडल अध्यक्ष के पास बूथवार कार्यकर्ताओं की पूरी सूची उपलब्ध हो
- बीएलए-1, बीएलए-2, बूथ प्रवासी और बूथ अध्यक्ष के बीच रोजाना संवाद सुनिश्चित हो
- 2003 और 2025 की मतदाता सूची तथा गणना फार्म समय रहते सभी बूथों तक पहुँच जाएँ
- न्यूमेरेशन फार्म सभी घरों से भरवा कर बीएलओ को जमा कराया जाए
धर्मपाल सिंह ने कहा
“हम तभी बड़े नेता होंगे, जब अपने बूथ के एक-एक मतदाता की पूरी जानकारी हमारे पास होगी।”
बैठक में अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति, 2022 के विधानसभा प्रत्याशी, जिला प्रवासी, बीएलए-1, मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे।
