- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बाराबंकी
- बाराबंकी: 7 फेरे, जयमाल और डांस, सब हुआ, लेकिन विदाई से पहले गायब हो गई दुल्हन; दूल्हा खाली बारात ले...
बाराबंकी: 7 फेरे, जयमाल और डांस, सब हुआ, लेकिन विदाई से पहले गायब हो गई दुल्हन; दूल्हा खाली बारात लेकर लौटा
बाराबंकी। जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद विदाई से ठीक पहले दुल्हन अचानक गायब हो गई। पूरी रात चली रस्मों के बाद जब सुबह विदाई की तैयारी शुरू हुई, तो दुल्हन अपने कमरे में नहीं मिली। घंटों खोजने के बावजूद उसका कोई पता नहीं लगा, जिसके बाद दूल्हे को मजबूरन बिना दुल्हन वापस लौटना पड़ा।
दूल्हा सुनील ने शादी में कोई कमी न रहे, इसके लिए अपनी तीन बीघे जमीन गिरवी रखकर 1.60 लाख रुपये जुटाए और दुल्हन के लिए जेवर बनवाए थे। लगभग 90 बाराती 11 गाड़ियों से बारात लेकर आए थे।
सुबह विदाई की तैयारी हो रही थी, तभी दुल्हन पल्लवी अपने कमरे से लापता मिली। पहले परिवार ने सोचा कि वह कहीं पास ही होगी, लेकिन दोपहर तक भी कोई जानकारी न मिलने पर दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया।
काफी तलाश के बाद संदेह जताया जा रहा है कि दुल्हन शादी के बाद रात में मौका पाकर अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने लड़की और लड़के पक्ष से पूछताछ शुरू कर दी है।
दूल्हा सुनील को अंततः बिना दुल्हन के ही बारात लेकर लौटना पड़ा। दूल्हा पक्ष ने लड़की पक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच जारी है।
