- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- सड़क हादसा: शामली में चार, हरदोई में तीन, बिजनौर में दो की मौत
सड़क हादसा: शामली में चार, हरदोई में तीन, बिजनौर में दो की मौत
लखनऊ । यूपी के शामली, हरदोई तथा बिजनौर में हुए सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बुधवार को एक टैंकर ने मोटर साइकिल सवार को कुचल दिया। भगाने के चक्कर में मोड़ने के दौरान अनियंत्रित होकर टैंकर पलट गया। उसकी चपेट में आकर तीन और लोगों की मौत हो गई है। हादसे में मोटर साइकिल सवार समेत चार लोगों की मौत हुई और पांच लोग घायल है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस के मुताबिक, लिक्विड सीमेंट से भरा टैंकर बुधवार को शामली की ओर जा रहा था। दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर एलम बाईपास के निकट मोटर साइकिल सवार मोनू (30) को टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र ने बताया कि बुधवार की देर शाम पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करीमनगर के मजरा ग्राम सिरकिटिया निवासी नीरज (26) मजदूरी करता था। उसके एक साल के पुत्र का मुंडन 10 अप्रैल को होना है। उसी दिन रात में दावत भी थी। उसका निमंत्रण देने के लिए नीरज अपनी बेटी शिवानी (04) के साथ अपनी ससुराल टड़ियावां थाना क्षेत्र के नवलपुर गया था। निमंत्रण देने के बाद देर शाम को वापस लौट रहा था। उसके साथ उसकी साली जूली (12) भी थी।हरदोई पिहानी मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में बरगावां गांव के सामने पिहानी की ओर से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग सिर के बल सड़क पर गिरे, तभी डीसीएम ने उन्हें रौंद दिया।
गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीसरी घटना बिजनौर से है। यहां के बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर उस वक्त हुआ जब मुजफ्फरनगर के मोहल्ला बाजार मंसूरपुर निवासी समीर पुत्र चांद, भूरा पुत्र इमरान व शान पुत्र इमरान एक ही बाइक पर सवार होकर नहटौर से होते हुए धामपुर जा रहे थे।बताया जा रहा है कि जैसे ही बाइक नहटौर धामपुर मार्ग स्थित वाल्मीकि बस्ती के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भंयकर थी कि शान की ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि समीर व भूरा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान समीर की भी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।हादसे के बाद रोड़ के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के साथ जाम को खुलवाया।
