महाराणा प्रताप युवाओं के प्रेरणास्रोत: ब्रजेश 

लखनऊ। राजधानी में चहुं ओर महाराणा प्रताप की जयंती मनाने सिलसिला चलता रहा। जिसमें सोशल मीडिया पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती की धूम देखने को मिली। गुरूवार को हुसैनगंज स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति और विभिन्न संगठनों द्वारा नमन कर माल्यार्पण किया गया।
 
वहीं माल्यार्पण के दौरान प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप,मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरी, उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति के संयोजक प्रदीप सिंह बब्बू, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के महामंत्री शिवशरण सिंह गहरवार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
 
ब्रजेश पाठक ने राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप को याद करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति के संयोजक प्रदीप सिंह बब्बू ने कहा कि राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की अपने मातृभूमि के प्रति प्रेम ,साहस और उनकी वीरता हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत है जो राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश देती है। कार्यक्रम में उमाशंकर सिंह कुशवाह, सुशील सिंह अध्यक्ष क्षत्रिय चेतना परिषद, यूपी सिंह,हर्षित राजपूत, प्रेम प्रकाश सिंह, महेन्द्र सिंह शौर्य फाउंडेशन, एके सिंह अध्यक्ष राजपुताना महासभा, अमित सिंह, नेहा सिंह, रेखा सिंह , रीना सिंह, इंद्रासन सिंह, स्मृति मंजू सिंह , धनंजय सिंह राणा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
 

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.