लखनऊ: पति की शारीरिक अक्षमता और दहेज प्रताड़ना का मामला, पत्नी ने लगाई पुलिस से गुहार

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाने में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसके पति की शारीरिक अक्षमता को छिपाकर उससे शादी की गई, और बाद में दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के मुताबिक, 3 दिसंबर 2023 को शादी डॉट कॉम के जरिए उसका रिश्ता तय हुआ और विवाह हुआ। शादी के सभी कार्यक्रम महानगर स्थित 'द गोल्ड एप्पल' में संपन्न हुए। विवाह के बाद जब वह ससुराल पहुंची, तो उसे पता चला कि उसका पति शारीरिक संबंध बनाने में अक्षम है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने यह तथ्य जानबूझकर छिपाया और धोखे से शादी करवाई।

यह भी पढ़े - यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

शादी के कुछ समय बाद, महिला ने ससुराल वालों के व्यवहार में बदलाव महसूस किया। उसने कहा कि सास, ननद और पति ने उस पर कार और प्लॉट लाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब वह इन मांगों को पूरा नहीं कर पाई, तो उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

महिला ने शादी के 14 महीने बाद विकासनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर विकासनगर ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.