लखनऊः छात्रों ने ली संविधान का पालन करने की शपथ

लखनऊ: भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में संविधान दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. मांडवी सिंह, मुख्य अतिथि प्रोफेसर ए.के. अवस्थी (सेवानिवृत्त अध्यक्ष एवं डीन, विधि विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय), डॉ. मनोज कुमार मिश्र और डॉ. रुचि खरे द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। 

Untitled design (7)

यह भी पढ़े - लखनऊ में राजनाथ सिंह ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, कहा— हर चुनौती से निपटने में सक्षम है भारत

इसके पश्चात कुलपति महोदया ने संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि प्रोफेसर ए.के. अवस्थी ने भारतीय संविधान के विभिन्न आयामों और उसकी महत्ता पर गहन और सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। 

Untitled design (6)

इस कड़ी में विश्वविद्यालय में वाद-विवाद, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय संविधान दिवस पर केन्द्रित भिन्न-भिन्न विषयों में अपनी प्रस्तुति दी, वाद-विवाद में साम्या मित्तल ने प्रथम, जयशिका सिंह ने द्वितीय और लता बाजपेई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में वंशिका सिंह ने प्रथम, प्रीति श्रीवास्तव ने द्वितीय और उपासना भास्कर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली में आसतिका शर्मा ने प्रथम, जयशिका सिंह ने द्वितीय और प्रीति श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रख्यात कला समीक्षक आलोक पराड़कर, डॉ. सुधा बाजपेई, किरन सिंह राठौर और डॉ. अवधेश मिश्रा थें। कार्यक्रम का संचालन और संयोजन नोडल अधिकारी डॉ. रुचि खरे द्वारा अत्यंत कुशलतापूर्वक किया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती लखनऊ : महिला आरक्षण बिल पर सपा का रुख बना सियासी बहस का केंद्र, अखिलेश के सामने बड़ी चुनौती
UP News: महिला आरक्षण विधेयक एक बार फिर भारतीय राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। लोकसभा में दो दिनों...
New Delhi: पैसों के विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र की हत्या, सुल्तानपुरी में नाबालिग की भी चाकू मारकर हत्या
बलिया : दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी न होने पर युवक ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास
बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने याद किए उनके सिद्धांत
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर ‘जननायक स्थल’ पर श्रद्धांजलि, शताब्दी वर्ष का शुभारंभ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.