Lucknow News: कहीं बंद घर में बुजुर्ग की लाश, तो कहीं झाड़ियों में मिला युवक का शव, मौत की गुत्थी सुलझाएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

लखनऊ। राजधानी में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों से शव मिलने की खबर ने सनसनी फैला दी। एक तरफ हुसैनगंज इलाके में एक बंद घर से बुजुर्ग का सड़ा-गला शव बरामद हुआ, तो दूसरी ओर पारा क्षेत्र के सलेमपुर में झाड़ियों के बीच नग्न अवस्था में युवक की लाश मिली। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

हुसैनगंज: बंद मकान में मिला बुजुर्ग का शव

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उदयगंज डायमंड डेरी कॉलोनी में रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद मकान से दुर्गंध आने लगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर 65 वर्षीय ओम प्रकाश का शव बेड के पास संदिग्ध हालात में पड़ा मिला।

यह भी पढ़े - Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, घायलों से करेंगे मुलाकात

इंस्पेक्टर रामकुमार गुप्ता के मुताबिक, ओम प्रकाश अकेले ही मकान में रहकर काम करते थे। पड़ोसियों ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से बाहर नहीं दिखे थे। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी मधु और बेटी श्वेता किसी आपराधिक मामले में जेल में बंद हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट से मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

पारा: झाड़ियों में मिला युवक का निर्वस्त्र शव, हत्या की आशंका

पारा थाना क्षेत्र के सलेमपुर पतौरा रजबहा के पास रविवार सुबह ग्रामीणों ने झाड़ियों के बीच एक युवक का शव देखा। शव औंधे मुंह पड़ा था और उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे।

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत होता है और स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मृतक की पहचान की कोशिश में जुटी है और आसपास के इलाकों से लापता युवकों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

दोनों मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत की सही वजह और संभावित अपराध की दिशा स्पष्ट हो सकेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

वाराणसी गंगा नाव पार्टी मामला: गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत से मिली जमानत वाराणसी गंगा नाव पार्टी मामला: गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत से मिली जमानत
वाराणसी। गंगा नदी के बीच नाव पर कथित रूप से शराब सेवन और मांसाहारी भोजन करने के आरोप में गिरफ्तार...
बलिया में महिला ने जीजा समेत तीन पर लगाए गंभीर आरोप, 17 वर्षों तक शोषण का दावा; मुकदमा दर्ज
मिट्टी हटाने के विवाद में मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
बलिया के यात्रियों को बड़ी राहत, छपरा-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 28 जून से
बलिया में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने 100 शैय्या अस्पताल का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.