Lucknow News : 61 बीघा में विकसित सात अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, बिल्डरों में हड़कंप

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को 61 बीघा क्षेत्र में नियमों के खिलाफ बनाई गई सात कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। गोमती नगर विस्तार, बीकेटी और दुबग्गा क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई से बिल्डरों में हड़कंप मच गया।

गोमती नगर विस्तार में कार्रवाई

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि गोमती नगर विस्तार के ग्राम मस्तेमऊ में बिना लेआउट स्वीकृति के पांच बीघा में प्रताप यादव, तिवारी लाल यादव और अन्य बिल्डरों ने कॉलोनी का निर्माण किया था। यहां कॉलोनियां बेचने की तैयारी थी। इसके अलावा, छह बीघा में राम कुमार व अन्य, 10 बीघा में रमेश कुमार, गणेश कुमार, धीरेन्द्र कुमार, गंगावती और दिनेश कुमार तथा पांच बीघा में बंशीलाल और सुंदरलाल द्वारा नींव, बाउंड्रीवाल, सड़क, बिजली के पोल और साइट ऑफिस बनाए गए थे। पुलिस बल की सहायता से इन्हें ध्वस्त कर दिया गया।

यह भी पढ़े - यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

बीकेटी में कार्रवाई

प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने ग्राम डिगोई में पंकज मौर्या व अन्य द्वारा 30 बीघा में विकसित की गई अनाधिकृत कॉलोनी पर कार्रवाई की। इसी क्षेत्र में रामपुर बेड़ा में टिकरी रेलवे क्रॉसिंग के पास दो बीघा में संतोष कुमार शुक्ला व अन्य द्वारा विकसित कॉलोनी को भी गिरा दिया गया।

दुबग्गा में कार्रवाई

प्रवर्तन जोन-7 के अंतर्गत दुबग्गा के काकोरी रोड पर ग्राम कटौली में महावीर, रघुनाथ और अन्य द्वारा लगभग तीन बीघा में बनाई जा रही कॉलोनी को भी ध्वस्त किया गया। जोनल अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि इन कॉलोनियों का निर्माण बिना लेआउट स्वीकृति के किया गया था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

कार्रवाई का असर

एलडीए की इस सख्ती से अवैध कॉलोनियों के निर्माण में लगे बिल्डरों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिना लेआउट स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.