- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- लखनऊ: धार्मिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम सक्रिय
लखनऊ: धार्मिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम सक्रिय
On
लखनऊ। राजधानी के नगर निगम में नगर आयुक्त के निर्देश पर संचारी रोगो और त्योहारों के मद्देनजर नालियों की सफाई से लेकर सिल्ट निकाले जाने और कूड़ा उठान से लेकर एंटी लार्वा के छिड़काव को लेकर नगर निगम टीम लगातार सड़को पर नजर आ रही है और समस्त जोनो में सफाई व्यवस्था कर रही है। वही मंदिरो और मज्जिदों से लेकर समस्त धार्मिक स्थानों की सफाई व्यवस्था को लेकर कई टीमें गठित कर लगातार कूड़ा उठानका काम दिन में दोबार किया जा रहा है। मंदिरों से निकलने वाले फलों के छिलके और फूल पत्तियों के निस्तारण को लेकर नगर निगम की कोई योजना सामने नहीं आई है।
राजधानी के कई मंदिरों के कर्मचारियों ने यह बताया कि नगर आयुक्त ने सोमवार को धार्मिक संस्थानों के आसपास सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए थे। जिसके बाद नगर निगम के कर्मचारी हरकत में आए और सफाई अभियान को तेजी से चलाते हुए सभी धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई से लेकर फॉगिंग कराने तक काम किया।वह जोन पांच कई मंदिरो के कमर्चारियों ने बताया की सड़को पर झाड़ू तो लगाईं जाती है लेकिन अभी तक इस वर्ष मचछरो से बचाव को लेकर फॉगिंग नहीं की गई।
वही मंदिरो के कर्मचारियों से जब यह पूछा गया की नवरात्रि में मंदिरो में अत्यधिक श्रद्धालु आते होंगे और उनके दवरा चढ़ाये गए फल फूल के छिलको का आप क्या करते है इस पर उन्होंने बताया की वह रोजाना एकत्रित होने वाले फल फूल के छिलको को रोजाना अवध चैराहे पर बनी नहर में फेंक देते है। इस पर जोनल अफसर ने कहा की ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी और उनसे बात करके उन्हें यह निर्देशित किया जाएगा की वह किसी भी प्रकार के फल फूल को इधर उधर नहीं फेकेंगे उनको नगर निगम कर्मचारियों की देंगे ताकि उसका सही जगह निस्तारण किया जा सके।साथ ही सफाई कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था के लिये सक्रिय रहने के लिए निर्देशित किया गया।
खबरें और भी हैं
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
By Parakh Khabar
महाशिवरात्रि पर माघ मेले के अंतिम स्नान में उमड़ा जनसैलाब
By Parakh Khabar
महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब
By Parakh Khabar
गाजीपुर में युवक की हत्या कर गंगा में फेंका शव, भाई-बहन गिरफ्तार
By Parakh Khabar
सड़क हादसे में बलिया के लाल CRPF जवान की मौत, गांव में शोक की लहर
By Parakh Khabar
Latest News
15 Feb 2026 21:23:03
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
