Lucknow Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट से उड़ गई छत, हादसे में पांच की मौत, मरने वालों में पति-पत्नी और तीन बच्चे

लखनऊ : काकोरी क्षेत्र स्थित हाता हजरत साहब वार्ड में दो सिलेंडर फटने से हुए धमाकों की चपेट में आकर एक ही परिवार के दंपति, दाे सगी और एक चचेरी बहन समेत पांच की मौत हो गयी और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस व दमकल कर्मियों ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को केजीएमयू स्थित ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है।

थाना अंतर्गत नगर पंचायत काकोरी के हाता हजरत साहब वार्ड नंबर नौ निवासी आतिशबाद मुशीर अहमद (50) के घर में मंगलवार रात करीब 10:30 बजे दो सिलेंडरों में धमाका हुआ। चपेट में आकर मुशीर, उनकी पत्नी हुस्ना बानो (45) , रइया (7) पुत्री बबलू और अजमत की दो बेटियाें हुमा (5) और हिबा (3) की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि मुसीर की बेटी लकब, इंशा, बहनोई अजमत और भांजी अनम घायल हो गये। हादसे की सूचना पर डीसीपी डॉ. दुर्गेश, एडीसीपी विश्चजीत, एसीपी सकील व इंस्पेक्टर नवाब अहमद और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन शवों को निकाल कर कब्जे में लिया। जबकि घायलों को ट्राॅमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस की ओर से प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट के बाद सिलेंडरों के फटने से हादसा होने की बात कही जा रही है। जबकि चर्चा है कि अवैध तरीके से सिलेंडर रीफिलिंग करते समय हादसा हुआ। डीसीपी ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़े - मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.