- Hindi News
- भारत
- मेहनत और निष्ठा ने दिलाई पदोन्नति, काम या उपलब्धियों से नहीं, बल्कि सदस्यों से पहचानी जाती है कंपनी
मेहनत और निष्ठा ने दिलाई पदोन्नति, काम या उपलब्धियों से नहीं, बल्कि सदस्यों से पहचानी जाती है कंपनी

इंदौर, 11 अक्टूबर, 2025: एक उत्कृष्ट कंपनी की पहचान सिर्फ उसके काम या उपलब्धियों से नहीं, बल्कि तब होती है, जब वह अपने साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों को लेकर आगे बढ़ती है। उत्तर भारत की अग्रणी पब्लिक रिलेशन्स कंपनी, पीआर 24x7 इसी विश्वास के साथ विकास कर रही है कि कोई संगठन तभी मजबूत बनता है, जब वह अपने एम्प्लॉयीज़ को उनकी पूरी क्षमता दिखाने और नए आयाम हासिल करने के भरपूर अवसर दे। इसे ध्यान में रखते हुए, कंपनी ने अपने 8 एम्प्लॉयीज़ का प्रमोशन कर उन्हें नई जिम्मेदारियाँ सौंपी, जो न सिर्फ कंपनी के 2.0 सफर को गति प्रदान करेगा, बल्कि एम्प्लॉयीज़ के व्यक्तिगत और पेशेवर विकास को भी बढ़ावा देगा। सभी के नेतृत्व में कंपनी क्लाइंट्स को उत्कृष्ट अनुभव और संतुष्टि देने की नई मिसाल कायम करेगी।
मीना बिसेन 11 वर्षों से अकाउंट और फाइनेंस में अपनी दूरदर्शिता और सूझ-बूझ से टीम का मार्गदर्शन करती आ रही हैं। अब चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के रूप में उनका नेतृत्व वित्तीय स्थिरता और रणनीति को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। 17 वर्षों के अनुभव के साथ उज्जैन सिंह चौहान मीडिया मॉनिटरिंग में अपनी तेज नजर और मेहनत के लिए जाने जाते हैं, अब सीओओ, मीडिया मॉनिटरिंग का पद संभालते हुए, कंपनी के दृष्टिकोण को नए आयाम प्रदान करेंगे। संसृति मिश्रा की 12 वर्षों की क्लाइंट-फोकस्ड सोच के चलते उन्हें सीओओ, क्लाइंट्स कोऑर्डिनेशन के पद से नवाज़ा गया है। विकास राजोरा, पब्लिक अफेयर्स में अपने नेटवर्क और समझदारी के लिए 14 वर्षों के अनुभव के साथ, अब सीओओ, पब्लिक अफेयर्स बनकर एडवोकेसी और आउटरीच में नई ऊर्जा लाएँगे। परिणीता नागरकर खेले, 15 वर्षों के अपने क्लाइंट रिलेशनशिप और मार्केटिंग स्किल्स के साथ, सीओओ, क्लाइंट्स कोऑर्डिनेशन का पदभार संभालकर टीम के अनुभव और क्लाइंट सेटिस्फैक्शन को नई दिशा देंगी। कंपनी में अपने 7 वर्षों के अनुभव के साथ रोहित सिंह चंदेल असिस्टेंट सीईओ और इकबाल पटेल अब असिस्टेंट सीओओ का पदभार सँभालते हुए कंपनी की रणनीतियों और विकास में नए विचार और दृष्टिकोण जोड़ेंगे। अब तक असिस्टेंट मैनेजर के रूप में कार्यरत उर्वशी वर्मा अपने चार वर्षों के अनुभव के साथ अब मैनेजर पीआर के रूप में अपनी अलग सोच और मेहनत से कंपनी में नई ऊर्जा और उमंग लाएँगी।
कंपनी का यह कदम उसके और उसके साथियों के बीच विश्वास और अपनेपन को और भी मजबूत करता है और यह दिखाता है कि एक सशक्त टीम ही किसी कंपनी की असली ताकत होती है। यह कंपनी का वह नजरिया है, जो हर बार किसी भी अवसर को साधारण नहीं रहने देता और खुद के साथ टीम को हमेशा नई ऊँचाइयों तक ले जाता है। हर बार नए प्रयोगों और चुनौतियों को अपनाकर पीआर 24x7 एम्प्लॉयीज़ की अनोखी सोच और उनके जज़्बे को सलाम करता है और हम इस कंपनी के जज़्बे को सलाम करते हैं।