किसान दिवस 2024: चौधरी चरण सिंह की जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। 1902 में उत्तर प्रदेश के हापुड़ में जन्मे चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन को हर साल किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। वह जुलाई 1979 से जनवरी 1980 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनका निधन 1987 में हुआ था।

सीएम योगी का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “गांव, गरीब और वंचितों के उत्थान तथा किसान कल्याण के प्रति समर्पित पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। प्रदेशवासियों और अन्नदाता किसानों को किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

यह भी पढ़े - लखनऊ में राजनाथ सिंह ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, कहा— हर चुनौती से निपटने में सक्षम है भारत

डिप्टी सीएम और अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए लिखा, “किसानों के सशक्तिकरण के प्रतीक और सादगी की प्रतिमूर्ति चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। आपकी नीतियों ने भारतीय कृषि को नई दिशा दी।”

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पोस्ट को साझा करते हुए कहा, “गरीबों और किसानों के सच्चे हितैषी चौधरी चरण सिंह जी का सेवाभाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रेरणा देता रहेगा।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की श्रद्धांजलि

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा, “देश की खुशहाली का रास्ता गांवों और खेतों से होकर गुजरता है। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। प्रदेश के सभी अन्नदाता किसानों को राष्ट्रीय किसान दिवस की शुभकामनाएं।”

चौधरी चरण सिंह का योगदान

चौधरी चरण सिंह ने अपने पूरे जीवन को ग्रामीण भारत, किसानों और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनकी नीतियों और कार्यों ने भारतीय कृषि और किसानों को मजबूती दी, जो आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बदल जाएगी ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग की दिशा; काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच बदल जाएगी ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग की दिशा; काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच
मुंबई, 16अप्रैल, 2026 : क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले एआई आधारित स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, काबुनी ने...
ऑफ-स्क्रीन दोस्ती, ऑन-स्क्रीन टकराव: सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल कलाकारों ने करुणा पांडे और मुस्कान बामने के रिश्ते पर विचार साझा किए
त्यौहारों पर सोना खरीदना हुआ और आसान, कम कीमत में मिलेंगी ढेरों डिज़ाइन्स
एपैरल ग्रुप के ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया ने तृप्ति डिमरी को बनाया ब्रांड एंबेसडर
‘राहु केतु’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर देखिए 19 अप्रैल, रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.