CHC में अब महीने में दो बार लगेगा डेंटल कैंप, NHM ने जारी किया लाखों का बजट

लखनऊ: अब दांतों के इलाज के लिए मरीजों को बड़े सरकारी अस्पताल व चिकित्सा संस्थान की दौड़ नहीं लगाई पड़ेगी। दांतों के इलाज की सुविधा उनके घर के नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर ही मुहैया होगी। हर माह दांतों की जांच संबंधी दो विशेष शिविर लगेंगे। इसके लिए एनएचएम की ओर से सीएमओ को 30 लाख रुपए का बजट जारी कर दिया गया है।

राजधानी के शहरी क्षेत्र में 8 और ग्रामीण में 12 सीएचसी संचालित हो रहीं हैं। अभी तक सभी सीएचसी में दांतों का इलाज की सुविधा नहीं है। राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनओएचपी) के तहत यह शिविर राजधानी के सभी 20 सीएचसी पर लगेंगे। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक प्रत्येक सीएचसी पर माह में दो बार विशेष शिविर लगाने के लिए एनएचएम की ओर से पहले चरण में 30 लाख रुपए के बजट का आवंटन किया गया है। शिविर नवंबर से मार्च 2025 तक लगने के लिए धनराशि आवंटित की गई है। प्रत्येक शिविर के लिए हर सीएचसी के लिए 15 हजार रुपए तय किए गए हैं। शिविर का आयोजन चिकित्सा अधीक्षक के निर्देश पर सीएचसी पर कार्यरत संविदा व स्थायी डेंटल सर्जन और डेंटल हाईजीनिस्ट माइक्रोप्लॉन बनाते हुए करेंगे। शिविर लगने की जानकारी एवं रिपोर्टिंग सीएमओ कार्यालय को करनी होगी।

यह भी पढ़े - UP News: धर्मांतरण के आरोप में सात गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद भेजे गए जेल

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.