CM योगी ने 35 फायर टेंडर वाहनों को किया रवाना, कहा-हर तहसील क्षेत्र में एक-एक फायर स्टेशन की स्थापना हमारा लक्ष्य   

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को 38 फायर स्टेशन का शिलान्यास-लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने 35 फायर टेंडर वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम योगी ने कहा कि बीते सात वर्षों में हमने प्रदेश में 71 नए फायर स्टेशन की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य यूपी की हर तहसील में एक-एक फायर स्टेशन की स्थापना करना है। सीएम योगी ने कहा कि हमे आपदा आने के बाद अपने रिस्पांस टाइम को घटना होगा। अगर ये समय घटेगा तो हम ज्यादा से ज्यादा जन और धन हानि को रोक पाने में कामयाब रहेंगे। सीम योगी ने कहा कि बड़े शहरों में हाई राइस इमारतों में अग्निकांड जैसी स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए हइड्रोलिक फायर टेंडर का प्रयोग करना बेहद जरूरी है। 

सीएम योगी ने कहा कि आने वाले गर्मी के मौसम में जब तेज लू की वजह से आग लगने की घटनाये बढ़ जाती हैं के प्रति हमे पहले से तैयारी सुनिश्चित कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदा आने के बाद उससे निपटने की अपेक्षा आपदा के बारे में जागरूकता लाना ज्यादा जरूरी है। सीएम योगी ने कहा कि फायर फाइटर और विभाग के अधिकारी स्कूलों और गांवों में जाकर आम लोगों को आग से बचने के न केवल तरीके सिखाएं बल्कि इनके कारकों के प्रति भी उन्हें जागरूक करें। 

यह भी पढ़े - International Yoga Day : UP में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जनप्रतिनिधियों से लेकर आमजन तक ने किया योगाभ्यास

19 - 2024-02-29T125317.792

सीएम योगी ने कहा कि अग्निशमन विभाग को 1400 करोड़ से ज्यादा की राशि अग्निकांड और आपदाओं से निपटने के लिए दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में हमने एसडीआरएफ का गठन कर प्रदेश में आपदाओं पर नियंत्रण पाने का भरपूर प्रत्यास किया है और इसमें हमे सफलता भी मिली है। सीएम योगी ने इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के अधिकारीयों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी हैं।  

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
मेष आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और लंबे समय...
Ballia News : शिकायत की जांच करने पहुंचे सिपाही पर हमला, पति-पत्नी समेत छह पर मुकदमा; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ballia News: प्रसूता की मौत के मामले में एक गिरफ्तार, महिला आरोपी फरार; 40 हजार रुपये लेकर कराई गई थी डिलीवरी
वाराणसी गंगा नाव पार्टी मामला: गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत से मिली जमानत
बलिया में महिला ने जीजा समेत तीन पर लगाए गंभीर आरोप, 17 वर्षों तक शोषण का दावा; मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.