गोरखपुर में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- सभी को रोजगार मिले यही सरकार का मिशन

लखनऊ: यूपी के गोरखपुर जिले में आज यानी रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। वह मदन मोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान सीएम ने कौशल विकास योजना के तहत लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

दरअसल, आज मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय में एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। जिसको संबोधित करते हुये सीएम योगी ने कहा कि 40 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। आज शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। आज के दिन महायोगी भगवान गोरक्षनाथ की इस पावन धरा पर 40 हजार युवा मिशन रोजगार के तहत रोजगार प्राप्त करेंगे और लगभग साढ़े 6 करोड़  रूपये से अधिक का ऋण भी आज लोगों को दिया जायेगा। इसके लिए सभी युवा साथियों को बधाई देता हूं। हम सब का हमेशा से एक उद्यघोष रहा है कि हर हाथ को काम और हाथ को रोजगार मिले। साथ ही हर खेत को पानी मिले। यह भारतीय जनता पार्टी प्रारम्भ से ही सोंचती थी। आज हर व्यक्ति को डिजिटली सक्षम बनाया गया है। जिससे रोजगार के सृजन हुये। आज गोरखपुर में जिस रोजगार मेले का आयोजन किया गया है उसमें करीब 120 प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इस अवसर पर सीएम योगी ने सरकारी विभागों को निर्देश दिया कि जो भी युवा रोजगार मेले में आये हैं। उन सभी का पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराया जाये। 

यह भी पढ़े - यूपी में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.