Love Affair : राजमिस्त्री के प्यार में पागल हुई मकान मालकिन, पति को छोड़ निकल गई अलग दुनिया बसाने

अयोध्या। दिल का मामला सबसे अलग होता है, जो कभी भी किसी पर भी आ सकता है।इसमें पड़कर इंसान न सामाजिक बंधनों को देखता है, न ही अपनों के प्यार को। इसमें जाति-धर्म भी कोई मायने नहीं रखता।

अयोध्या। दिल का मामला सबसे अलग होता है, जो कभी भी किसी पर भी आ सकता है।इसमें पड़कर इंसान न सामाजिक बंधनों को देखता है, न ही अपनों के प्यार को। इसमें जाति-धर्म भी कोई मायने नहीं रखता। कुछ ऐसा ही मामला यहां रूदौली तहसील क्षेत्र में सामने आया है, जहां घर बनाने आये राजमिस्त्री को उस घर की मालकिन न केवल दिल दे बैठी, बल्कि उसके साथ अलग दुनिया बसाने के लिए भाग भी गई। यही नहीं, जाते-जाते वह अपने साथ घर का सारा सामान भी समेट ले गई। 

बताया जा रहा है कि रामू नाम के शख्स का प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। इससे वह काफी खुश था, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। मकान बनाने के लिए सरकार की ओर से प्रथम किश्त मिलते ही रामू ने राजमिस्त्री से संपर्क किया। सिर पर छत का सपना पाले रामू के घर का निर्माण भी शुरू हो गया। कार्य जल्द करवाने के चक्कर में रामू ने राजमिस्त्री को अपने घर में ही रहने की इजाजत दे दी।

यह भी पढ़े - दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा

इधर, धीरे-धीरे रामू की पत्नी और राजमिस्त्री में नजदीकियां बढ़ने लगीं, जो इस कदर परवान चढ़ी कि राजमिस्त्री मकान मालकिन को लेकर फरार हो गया। जाते-जाते महिला ने न सिर्फ घर का सारा कीमती सामान समेट लिया, बल्कि रामू की मोटरसाइकिल भी ले गई। इस घटना से पति बहुत शर्मसार है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.