भाजपा की सभा में कैबिनेट मंत्री के लिए जुटाई मनरेगा मजदूरों की भीड़

ललितपुर। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनुराग शर्मा की चुनावी जनसभा तुवन मंदिर पर आयोजित हुई। अन्नदाता किसान सम्मेलन के नाम से आयोजित इस जनसभा में किसानों के स्थान पर भीड़ इकट्ठे करने के लिए मनरेगा मजदूरों को मजदूरी देने के बहाने बुलाए जाने की चर्चा है क्योंकि सभा में झाँसी ललितपुर लोक सभा के प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शिरकत करनी थीं जिसके लिए भीड़ होना आवश्यक था। कैबिनेट मंत्री जहां भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगते नजर आए तो वही सभा की समाप्ति के बाद कुछ महिलाएं परेशान दिखी।

जब उनसे बात हुई तो उन्होंने बताया कि हम सभी तहसील पाली अंतर्गत ग्राम महोली थाना बालाबेहट से लाए गए हैं। हमारे यहाँ पानी की बहुत समस्या है, हम सभी दो तीन किमी0 दूरी से पानी पैसे में खरीदते है। हमारे ग्राम प्रधान ने हम लोगो को यह कहते हुए यहाँ किसान सम्मेलन में बुलाया कि तुमारी समस्या वही रखेंगे व वही तुम लोग को आज के मनरेगा के पैसे भी मिलेंगे। महिलाओ का कथन था कि उन्हें पैसे तो दूर रहे, यहाँ किसान सम्मेलन में न पानी मिला न खाना। जिसके कारण उन्हें इस गर्मी में भटकते, परेशान होते देखा गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.