- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखीमपुर खीरी
- Lakhimpur Kheri News : दो भाइयों के घर में आग, दो पशुओं की मौत, महिला झुलसी
Lakhimpur Kheri News : दो भाइयों के घर में आग, दो पशुओं की मौत, महिला झुलसी
On

लखीमपुर खीरी। सिंगाही थाना क्षेत्र के लालापुरवा गांव में शुक्रवार शाम भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने दो सगे भाइयों तेज कुमार वर्मा और टेग बहादुर वर्मा के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला झुलस गई, वहीं दो पशु जिंदा जलकर मर गए।
सूचना पर दरोगा केसी तिवारी, हेड कांस्टेबल राजीव यादव और सिपाही कुलदीप फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग की चपेट में आने से लवकुश वर्मा की पत्नी रामलली झुलस गईं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में एक भैंस और एक बछड़ा जलकर मर गए, जबकि एक बछिया गंभीर रूप से झुलस गई।
खबरें और भी हैं
पत्नी पर अश्लील सामग्री भेजने का आरोप, साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज
By Parakh Khabar
Latest News
23 Aug 2025 19:21:02
गाजीपुर। बाहुबली नेता दिवंगत मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को शुक्रवार की देर रात अचानक गाजीपुर जेल से...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.