वैवाहिक समारोह में दूल्हे के भाई की गोली मारकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदली

Lakhimpur Kheri News: शहर के गोला रोड स्थित एक मैरिज लॉन में गुरुवार रात जयमाल के दौरान दूल्हे के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के पिता ने दुल्हन के चचेरे भाई और दो अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सीतापुर जिले के थाना तंबौर के गांव चंदीभानपुर निवासी कृष्ण कांत वर्मा ने बताया कि उनके बेटे जितेंद्र वर्मा का विवाह पड़ोसी कस्बा बिसवांं की रहने वाली साधना से तय हुआ था। गुरुवार को लखीमपुर शहर के गोला रोड स्थित हरिकरन मैरिज लॉन में शादी समारोह हो रहा था। रात करीब एक बजे जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था, तभी दूल्हे के छोटे भाई आशीष वर्मा (24) का वधू पक्ष के चचेरे भाई सुमित और दो अन्य रिश्तेदारों शिवम और अविनाश से विवाद हो गया।

रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया, लेकिन तीनों युवक जाते-जाते आशीष को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। कुछ देर बाद वे वापस आए और तमंचे से आशीष को गोली मार दी। गोली लगते ही आशीष खून से लथपथ होकर गिर पड़ा, जिससे समारोह में भगदड़ मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी।

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल अंबर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल आशीष को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता कृष्ण कांत वर्मा ने आरोपियों सुमित, शिवम और अविनाश के खिलाफ हत्या की तहरीर दी, जिस पर सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आरोपियों की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.