Lakhimpur Kheri News: निकाह के एक साल बाद पति ने दिया तीन तलाक, विरोध करने पर पीटा और घर से निकाला

लखीमपुर खीरी के कोतवाली तिकुनिया क्षेत्र में एक महिला को शादी के एक साल बाद पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले लगातार दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दहेज के लिए ससुरालवालों ने बनाया दबाव

सिंगाही कस्बे के वार्ड संख्या 13 निवासी शाजमीन बानो का निकाह 4 दिसंबर 2023 को तिकुनिया के बरसोला कलां गांव निवासी जुबैर खान पुत्र अली हसन से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज से असंतुष्ट था और अतिरिक्त रूप से बाइक व दो लाख रुपये की मांग कर रहा था।

शाजमीन का कहना है कि उसने अपने पति और ससुरालवालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे।

मारपीट के बाद दिया तीन तलाक

28 जनवरी को शाम करीब 4 बजे जब शाजमीन घर के काम में व्यस्त थी, तभी उसके पति जुबैर खान, ससुर अली हसन, सास सितारा बानो, मौसेरी बहन जैनब और उसकी मां (मौसी) वहां आए। उन्होंने दहेज की मांग को लेकर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान पति ने तीन बार "तलाक" कहकर उसे घर से निकाल दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़िता ने अपने मायके वालों को सूचना दी और परिजनों के साथ कोतवाली तिकुनिया पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बुंदेली शेफ सीज़न-4: क्वार्टर फिनाले के बाद 11 प्रतिभागी सेमीफाइनल में पहुंचे, नैन्सी शिवहरे को वाइल्ड कार्ड एंट्री बुंदेली शेफ सीज़न-4: क्वार्टर फिनाले के बाद 11 प्रतिभागी सेमीफाइनल में पहुंचे, नैन्सी शिवहरे को वाइल्ड कार्ड एंट्री
छतरपुर। बुंदेलखंड 24x7 द्वारा आयोजित 'बुंदेली शेफ सीज़न-4' के क्वार्टर फिनाले का आयोजन 29 जुलाई को किया गया। प्रतियोगिता के...
बलिया: युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध पर मारपीट; मुकदमा दर्ज
'ज़्यादा बाग़ी' या सिर्फ़ गलत समझी गई पीढ़ी? जेन ज़ी की सोच को दिखाएगा स्टार प्लस का 'ये फितूर तेरा'
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने लॉन्च किया 10 साल के लाइफ कवर का नया विकल्प, कम प्रीमियम में मिलेगी आर्थिक सुरक्षा
'परफेक्ट हीरो का दौर खत्म हो रहा है': 'ये फितूर तेरा' के ईशान धवन ने जेन ज़ी की सोच पर रखी राय
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.