लखीमपुर खीरी: घर में फंसा हो चोर तो फिर काहे का शोर...सेंध लगाने घुसा मगर जैकेट ने दिया दगा

निघासन: गांव खरवहिया में बाइक से चोरी करने तीन चोर पहुंच तो गए मगर इनमें से एक की किस्मत ने दगा दे दिया। घर वाले जागे तो चोर भागने लगे मगर एक चोर की जैकेट लोहे के एंगल मे अटक गई। फिर क्या था परिवार वालों ने भागते इस चोर को गेट पर दबोच लिया। जबकि उसके दो साथी नकदी और आभूषण लेकर भागने में कामयाब रहे। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को बांधकर पहले जमकर पिटाई की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।

पलिया-निघासन हाईवे पर गांव खैरहनी इन दिनों चोरों के निशाने पर है। चोर अब तक कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन पुलिस न तो घटनाओं का खुलासा कर सकी और न ही चोरों का पता लगा सकी। सोमवार की रात करीब दो बजे तीन चोर बाइक से गांव खरवहिया पहुंचे। उन्होंने दिलीप कुमार लोधी के घर के सामने बने मंदिर के पास बाइक खड़ी कर दी और पड़ोस में स्थिति डॉ. राजेंद्र लोधी के घर में घुस गए। चोरों ने घर में रखी अलमारियां खंगाल ली और सामान इधर-उधर बिखेर दिया। आहट मिलने पर मकान मालिक के बेटे दिलीप लोधी की आंख खुल गई। जागने की आहट लगने पर चोर गेट कूदकर भागने की कोशिश करने लगे। यह देख उसने शोर मचाया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। बताते हैं कि गेट कूदते समय बम्हनपुर निवासी रिंकू की जॉकेट लोहे की रॉड में फंस गई। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी नकदी व आभूषण लेकर कूदकर भागने में सफल रहे। 

पिलर से बांधकर की कर दी पिटाई
गुस्साए ग्रामीणों ने उसे बरामदे के पिलर में बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक महेशचंद्र ने बताया कि पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही है। उसने कुछ अन्य अपने साथियों के नाम बताए हैं। जिन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

आरोपी ने कबूले साथियों के नाम
गांव खरवहिया में चोरी करते पकड़े गए रिंकू ने अपने अन्य साथियों के नाम और पते भी पुलिस को बताए हैं। उसके अन्य सदस्य थाना पलिया क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस प्रकाश में आए उसके गैंग के अन्य सदस्यों की धरपकड़ तेज कर दी है, लेकिन अभी तक अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
बलिया। बैरिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ...
गाजियाबाद: दोस्त से मिलने पहुंची विवाहित महिला की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, पिंटू और आर्यन हिरासत में
बलिया: शादी तय होने पर युवती को AI से बनी अश्लील तस्वीरें भेजकर परेशान करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बाल दिवस पर ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.