ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से पांच साल की बच्ची की मौत, 14 घायल

लखीमपुर-खीरी। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र में मेलार्थियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार एक पांच साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि करीब 14 लोग घायल हो गए। इनमे चार महिलाओं की हालत गंभीर है। सभी घायलों को सीएचसी धौरहरा ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने हालत में सुधार न होने पर चारों महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 

हादसा शनिवार की देर रात हुआ। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के रामबट्टी में मेला लगा हुआ है। इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजई कुंडा से लोग एक ट्रैक्टर ट्रॉली से मेला देखने जा रहे थे। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों को मिलाकर करीब 20 लोग सवार थे। पंडित पुरवा रोड पर एक ईट भट्ठे के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कई मेलार्थी ट्रॉली के नीचे दब गए। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। 

बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल हुए करीब 14 लोगों को एंबुलेंस 108 से सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने मोहिनी (5) पुत्री मोती लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं हालत गंभीर होने पर राम दुलारी (30) पत्नी रामू, पिंकी देवी (20) पत्नी राजाराम चंदरी (40) पत्नी रामा और सुनीता (23) पत्नी अच्छे लाल को जिला अस्पताल रेफर किया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.