- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखीमपुर खीरी
- पुलिस अभिरक्षा में अधेड़ की मौत पर परिजनों ने हाईवे जाम किया, प्रदर्शन
पुलिस अभिरक्षा में अधेड़ की मौत पर परिजनों ने हाईवे जाम किया, प्रदर्शन
On
लखीमपुर खीरी। पुलिस अभिरक्षा में अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को पुलिस के खिलाफ मोर्चाबंदी करते हुए मितौली मैगलगंज मार्ग को जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि आशाराम की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। हाईवे जाम होने के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे गए हैं।मितौली थाना क्षेत्र के गांव पकरिया निवासी आशाराम (50) को पुलिस ने शुक्रवार को एक छह वर्षीय बच्ची की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। परिजनों का आरोप है कि पिटाई ना करने के लिए पुलिस ने एक लाख रुपये लिए। लेकिन थाना में लाकर आसाराम की जबरदस्त पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।
खबरें और भी हैं
“हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
By Parakh Khabar
भारत की दिशा बदलने वाले पांच प्रधानमंत्री और उनके ऐतिहासिक फैसले
By Parakh Khabar
Latest News
22 Oct 2026 16:46:50
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
