लखीमपुर: लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर अधिकारियो की हुई बैठक

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, निर्विघ्न एवं निष्पक्ष संपन्न करने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने प्रभारी अधिकारियो की बैठक ली, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों से चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों का निष्ठा से अनुपालन करने के निर्देश दिए। डीएम ने अफसरों से निर्वाचन के दौरान उनकी भूमिका, कर्तव्य व कार्य दायित्व पूछे और यह भी कहा कि आप सभी के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है, इसलिए उसका कुशलतापूर्वक निर्वहन करें। 

यह भी पढ़े - डीजे की तेज आवाज को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल

डीएम ने सभी अधिकारियों से जाना कि अबतक क्या काम हो चुके और आगे की उनकी क्या कार्ययोजना व तैयारी है।उन्होंने निर्वाचन आयोग से जारी निर्देशों का गहनता से अध्ययन करने को भी कहा। डीएम ने निर्वाचन कार्यो से संबंधित नोडल व प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों को चुनाव से जुड़े सभी कार्य समय से पूरे करने को कहा। कहा कि चुनाव में लगे सभी अधिकारी निर्भीक होकर निष्पक्षता के साथ चुनाव करवाएं। 

सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि निर्वाचन एक समयबद्ध प्रक्रिया होती है, सभी अधिकारी कर्मचारी समय का विशेष ध्यान रखें। सभी अधिकारियों द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। भारत निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं सकुशल चुनाव संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

मरीजों की पर्ची में दवा के साथ डॉ. लगाएंगे जागरुकता की मुहर, जानें क्या लिखा है इसमें

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, निर्विघ्न एवं निष्पक्ष संपन्न करने के उद्देश्य से शुक्रवार को बेहतर सेहत के साथ लोकतंत्र की मजबूती के लिए जिले में जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल एवं सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा की पर्ची पर ‘पहले मतदान फिर जलपान’ की सील लगेगी। इसके निर्देश डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने स्वीप कार्यों की समीक्षा के दौरान सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता को दिए। बताते चलें कि प्रत्येक पर्चे पर मतदान की अपील वाली सील लगाकर मरीज को देने से उसके जेहन पर सीधा असर होगा। डीएम ने

कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी की भागीदारी होनी चाहिए। सरकारी दफ्तर में जारी होने वाले पत्रों में भी ‘पहले मतदान फिर जलपान’ की सील लगाने के निर्देश दिए। अभी विभाग अध्यक्ष कार्यालयाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि वह मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र लखनऊ के निर्देशानुसार स्वीप योजना के अंतर्गत प्रचार प्रसार करते हुए 90 फीसदी मतदान से अधिक पार करने की योजना और उससे संबंधित साप्ताहिक रिपोर्ट प्रभारी अधिकारी स्वीप योजना को उपलब्ध कराए।

खबरें और भी हैं

Latest News

UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS
बाराबंकी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल...
BCDA का ऐलान—जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध
यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी ग्रुप बना आधिकारिक पार्टनर
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मिला ‘कार्बन फुटप्रिंट/जीएचजी अकाउंटिंग’ सर्टिफिकेशन
क्या अन्विता पूरी कर पाएगी अदालत की तीनों शर्तें और जीत पाएगी भाई-बहनों की कस्टडी? जानिए ‘इत्ती सी खुशी’ में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.