Kasganj News: निर्धन कन्याओं के विवाह कार्यक्रम में अराजक तत्वों ने किया पथराव, बारातियों के साथ की मारपीट

कासगंज: किन्नर समाज द्वारा कराए जा रहे दो निर्धन कन्याओं के विवाह कार्यक्रम में अराजक तत्वों ने हुड़दंग मचाया। बारातियों के साथ मारीपट, तोडफोड़ और पथराव किया। सूचना के बावजूद भी पुलिस द्वारा देर से पहुंचने पर किन्नरों ने आक्रोश जताया है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। 

लालपुर नई बस्ती निवासी नेहा किन्नर ने दो बिना माता पिता की निर्धन कन्याओं के विवाह का संकल्प लिया था। कन्या संध्या और भावना का गुरुवार को विवाह हो रहा था। शहर के मुहल्ला खेड़िया स्थित एक धर्मशाला में चल रहे शादी कार्यक्रम में एक व्यक्ति पहुंचा और उसने खाना मांगा।

यह भी पढ़े - कानपुर: हाई स्कूल टॉपर ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

किन्नर नेहा का कहना है कि व्यक्ति को खाना दिया गया। उसके बाद वह शराब के नशे में बार बार शरारत करता रहा। उसके बाद वह चला गया और कुछ देर बाद अपने चार साथियों के साथ फिर आ गया और बारातियों के साथ मारपीट की। दहेज के सामान की तोड़फोड़ की, पथराव किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 

नेहा किन्नर का कहना है कि सूचना के बावजूद भी पुलिस काफी विलंब से पहुंची। तब तक उपद्रवी लगभग दो लाख रूपये की नगदी का बैग और जेवरात लेकर भाग गए हैं। मामले में पुलिस को तहरीर दी है। 

घटना के संबंध में जब सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो रिंग गई उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया और काट दिया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.