- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- कासगंज
- कासगंज के शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज, शिवभक्त कर रहे शिव की आराधना
कासगंज के शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज, शिवभक्त कर रहे शिव की आराधना

कासगंज। जिले में महाशिवरात्रि पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शिवभक्त आज भोर से ही शिवालयों में पहुंचकर विधि-विधान से शिव की आराधना कर रहे हैं। शिवभक्त गंगा की धार से लाए जल से भगवान का अभिषेक किया। मंदिरों में घंटे घड़ियाल और बम-बम भोले के स्वर गुंजायमान होते रहे। लहरा गंगा घाट से दोपहर तक कावड़ उठने का क्रम लगातार जारी रहा।महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर शुक्रवार को भोर के साथ ही जिले भर के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। घंटे घड़ियाल और बम-बम भोले के स्वर गुंजायमान होने लगे। शिव भक्तों ने शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव की आराधना की दूध, गंगाजल, शहद, दही, शक्कर से अभिषेक कर विधि-विधान पूर्वक शिवलिंग की आरती उतारी।
खूब छनी भांग की ठंडई-
भगवान शिव के भक्तों की टोलियां जगह-जगह भक्ति में डूबी रही। सुबह से ही पूजा अर्चना के बाद जगह-जगह समाजसेवी संस्थाओं ने ठंडई का प्रसाद बनाया। इसका वितरण भी किया। भांग की ठंडई भी बनाई गई। शौकीन लोगों ने भांग की ठंडई का सेवन किया और भगवान भोले की भक्ति में लीन हो गए। शहर में कई स्थानों पर डीजे लगाकर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की झांकियां सजाई और नृत्य भी किया।
जिले में चौकस रही प्रशासनिक व्यवस्थाएं-
वैसे तो कावड़ मेल को लेकर ही जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाएं दुरुस्त रही। इसके अलावा शुक्रवार को सुबह से ही शिवालयों पर शिव की आराधना करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं जुटाई गई। शिवालयों पर पुलिस की व्यवस्था रही। नगर पालिका द्वारा साफ सफाई कराई गई।
सेवा में लग रहे स्वयंसेवक-
कावड़ियों के साथ शुक्रवार की सुबह शिवालयों पर पहुंचे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता जुटे रहे। कावड़ियों पर पुष्प भी बरसाए और उनका सहयोग भी किया। मंदिरों पर भी सुबह से ही से स्वयं सेवकों की गतिविधियां संचालित रही। उन्होंने भगवान शिव की पूजा अर्चना में श्रद्धालुओं का सहयोग किया।विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारी सुखबीर सिंह पुंडीर, दीपक गुप्ता, विश्वनाथ प्रताप सिंह चौहान, सत्तेन्द्र सिंह, धनंजय शर्मा, भविष्य माहेश्वरी, एकेश्वर गुप्ता, मोहित गुप्ता, लखन प्रताप सिंह, शुभम पुण्ढीर, विकास गोला अतुल माहेश्वरी मौजूद रहे।