छठ पूजा के प्रांतीयकरण की याचिका सदन में स्वीकार: कानपुर के विधायक सुरेन्द्र मैथानी बोले- अब शुद्ध बहता हुआ गंगाजल भक्तों को मिल पाएगा

कानपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक सुरेन्द्र मैथानी की ओर से छठ पूजा के आयोजन को प्रांतीयकरण में शामिल करने की याचिका को मंगलवार को स्वीकार किया गया। याचिका में विधायक ने छठ पूजा के महापर्व को कानपुर में भी सरकार द्वारा दिव्य एवं भव्य तरीके से मनाने की अपील की थी। सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि छठ पूजा देशभर में बड़े श्रद्धा और धूमधाम से मनाई जाती है। 

कानपुर में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु, भक्तगण, छठी मईया के पूजन के लिए, घाटों पर पहुंचते हैं और इस महापर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। शहर में में लगभग 9.5 लाख लोग इस पूजा में भाग लेते हैं। विधायक ने बताया कि इससे छठ पूजा आयोजन के लिए सरकार से अधिक सहयोग और सहायता मिलेगी और सुंदर घाट एवं शुद्ध बहता हुआ गंगा जल भक्तों को मिल पायेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.