Lok Sabha Election 2024: कानपुर में प्रचार के आखिरी दिन सीएम योगी भरेंगे हुंकार...56 फीट लंबे मंच से गिनाएंगे सरकार की उपलब्धियां

कानपुर। लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के समर्थन में बाबूपुरवा सेंट्रल पार्क में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। शुक्रवार को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह विधायक महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी ने तैयारियों का जायजा लिया। 

सीएम योगी का मंच 56 फीट लंबा और 24 फीट चौड़ाई का बनाया गया है। मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सीएम के मंच की ऊंचाई 6 फीट रखी गई है। 

मैदान पर प्रबुद्ध वर्ग चिकित्सक, इंजीनियर, प्रोफेसर, शिक्षक, उद्योगपति, प्रमुख व्यवसायी, व्यापारी व महिलाओ के बैठने के लिए बैरीकेडिंग कर ब्लॉक बनाए गए हैं। मीडिया और वीआईपी के लिए अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। मंच पर फिलहाल 50 से 55 नेताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। सभा में 60 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। 

किदवई नगर के संजय वन में हेलीपैड बनाया गया है। यहीं से सीएम योगी कार द्वारा बाबूपुरवा सेंट्रल पार्क में पहुंचेंगे। निरीक्षण में महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी, रघुनंदन सिंह भदौरिया, सुरेश अवस्थी, मथुरा के विधायक पूरन प्रकाश, गणेश शुक्ला, राजन चौहान, फैजल सिद्दीकी, अर्चना आर्या, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, गिरीश बाजपेई आदि रहे।

50 मिनट रहेंगे मुख्यमंत्री 

-11:40 बजे किदवई नगर स्थित संजय वन हेलीपैड पर उतरेंगे।
-11:45 बजे किदवई नगर स्थित संजय वन हेलीपैड से कार से रवाना। 
-11:50 बजे बाबूपुरवा स्थित सेंट्रल पार्क जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। 
-12:25 बजे जनसभा स्थल से रवाना होंगे। 
-12.30 बजे संजय वन से हेलीकाप्टर से उन्नाव के लिए प्रस्थान करेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.