- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- कानपुर
- Kanpur Farmer Suicide: शिवम ने कबूला, प्रियरंजन ने किया था गोलमाल, अंतरिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में
Kanpur Farmer Suicide: शिवम ने कबूला, प्रियरंजन ने किया था गोलमाल, अंतरिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में दाखिल किया शपथ पत्र
कानपुर में किसान बाबू सिंह यादव आत्महत्या के मामले में भाजपा नेता फरार।
कानपुर में किसान बाबू सिंह यादव आत्महत्या के मामले में भाजपा नेता अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
कानपुर: चकेरी गांव के किसान बाबू सिंह यादव आत्महत्या के मामले में नामजद आरोपी मैनपुरी के भाजपा नेता शिवम सिंह चौहान ने इस मामले में यूपी बाल संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ प्रियरंजन आशु दिवाकर को दोषी ठहराया है। अंतरिम जमानत के लिए दाखिल शपथ पत्र में उसने कबूला है कि प्रियरंजन ने उसे धोखे में रखकर लगभग सवा छह करोड़ रुपये की चेक लीं और उनका प्रयोग बाबू सिंह के मामले में किया।
इस मामले में नया तथ्य सामने आया है। सपा नेता और न्याय संघर्ष समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि प्रियरंजन के गैंग के साथी भाजपा नेता शिवम सिंह चौहान ने उच्च न्यायालय में अंतरिम जमानत के लिए डाली गई याचिका का शपथ पत्र उपलब्ध कराया है। जिसमें आरोप लगाया है कि उसने प्रियरंजन को सवा छह करोड़ रुपये की चेक दी थीं।
प्रियरंजन ने उसे धोखे में रखकर खाली चेक ली थीं, जिनका प्रयोग बाबू सिंह के साथ खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी में किया गया। सपा नेता ने बताया कि यह भी जानकारी मिली है कि शिवम सिंह चौहान ने प्रियरंजन पर चेक का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए मैनपुरी में तहरीर दी है।
