62 की उम्र में रिटायर्ड फौजी को 40 साल की दुल्हन ने लगाया बड़ा चूना, सुहागरात के बाद ले उड़ी नकदी और जेवरात

कानपुर (उत्तर प्रदेश): 62 वर्षीय रिटायर्ड फौजी हरीश शुक्ला को जीवन के इस पड़ाव पर जीवनसाथी की तलाश कुछ ऐसी भारी पड़ी कि वो ठगी का शिकार हो गए। मामला कानपुर के सनिगवां इलाके का है, जहां फौजी हरीश ने अपने से 22 साल छोटी महिला पूजा जोशी से शादी की, लेकिन शादी के महज दो दिन बाद ही उनकी सारी खुशियां और भरोसा टूट गया।

हरीश शुक्ला, जो अकेले रहते हैं और डिफेंस से रिटायर हो चुके हैं, ने 11 फरवरी 2025 को आर्य समाज मंदिर में पूजा जोशी से शादी की। पूजा उनके ही पड़ोस में रहती थी और दोनों के बीच पहले से अच्छा व्यवहार था। धीरे-धीरे यह रिश्ता नजदीकी में बदल गया और बात शादी तक पहुंची।

यह भी पढ़े - कानपुर में फरार गैंगस्टर अजय ठाकुर का धमकी भरा पॉडकास्ट वायरल, पुलिस को दी चुनौती; गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित

शादी से पहले नए जेवरों की मांग

हरीश ने बताया कि शादी से पहले पूजा ने नए जेवर बनवाने की इच्छा जताई। उन्होंने पुराने गहने गलवाकर नए जेवर बनवाए और करीब 3 लाख रुपये नकद भी अलमारी में रखे।

सुहागरात के बाद गायब हुई दुल्हन

शादी के दो दिन बाद तक सब सामान्य रहा, लेकिन तीसरे दिन सुबह जब हरीश की आंख खुली तो पूजा नदारद थी। अलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखे सारे जेवर व नकदी भी गायब थे।

पहले चुप रहे, फिर दर्ज कराई FIR

शुरुआत में बदनामी के डर से हरीश ने किसी से कुछ नहीं कहा और गांव चले गए। लेकिन जब मोहल्ले में चर्चाएं शुरू हुईं, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अब पुलिस पूजा जोशी की तलाश कर रही है, जबकि हरीश न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें सबसे बड़ा धोखा उस शख्स से मिला, जिस पर उन्होंने सबसे ज्यादा भरोसा किया था।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.