पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर घूमने का सपना टूटा, कैंसिल होने लगे ट्रेन और फ्लाइट टिकट

Kanpur News। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने गर्मी की छुट्टियों में कश्मीर घूमने का सपना संजोए लोगों को बड़ा झटका दिया है। हमले के बाद लोग डर और चिंता में हैं, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में यात्री अपने ट्रेन और फ्लाइट टिकट कैंसिल करा रहे हैं।

कानपुर से जम्मू के लिए चलने वाली 12469 जम्मू एक्सप्रेस, 1810 टाटा जम्मू एक्सप्रेस, 22431 इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस और 20433 जम्मू एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में गर्मी की छुट्टियों में भारी भीड़ रहती है। आमतौर पर इन ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट होती है, लेकिन हमले के बाद अब यात्री आरक्षण रद्द करा रहे हैं।

यह भी पढ़े - अदाणी फाउंडेशन और अनुष्का फाउंडेशन की साझेदारी, 10 हजार क्लबफुट प्रभावित बच्चों को मिलेगा इलाज

उत्तर मध्य जोन के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय के अनुसार, अधिकांश टिकट ऑनलाइन बुक होते हैं, इसलिए रद्द होने वाले टिकटों की सटीक संख्या बताना कठिन है। वहीं, लखनऊ से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट्स में भी इसी तरह की स्थिति है।

स्कूलों में 10 मई से छुट्टियां शुरू होनी हैं और कई परिवारों ने 15 मई के बाद श्रीनगर के लिए टिकट बुक कर रखे थे। लेकिन अब सुरक्षा कारणों से यात्री अपने फ्लाइट टिकट भी कैंसिल करा रहे हैं। एयरलाइंस के नियमों के अनुसार, उड़ान से 48 घंटे पहले टिकट रद्द कराने पर 3500 रुपये तक कटौती होती है। जो यात्री दो महीने पहले टिकट बुक कराते हैं, उन्हें 8500 से 9000 रुपये तक टिकट मिल जाता है, जबकि मई-जून में यही टिकट 26000 रुपये तक का हो जाता है।

अब ट्रैवल एजेंसियों में टिकट बुकिंग के लिए आने वाले फोन भी कम हो गए हैं। हमले के बाद यात्रियों में डर का माहौल है और कश्मीर जाने की योजनाएं फिलहाल ठंडे बस्ते में जाती दिख रही हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.