Kannauj: पहली बार 'दिशा' की बैठक में शामिल होंगे अखिलेश यादव, निजी सचिव ने भेजा सांसद से सहमति मिलने का पत्र

कन्नौज। चुनाव जीतने के बाद पहली बार सांसद की हैसियत से सपा मुखिया अखिलेश यादव 24 दिसंबर को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगे। यह उनकी पहली सरकारी बैठक होगी। इसका पत्र भी आ गया है। 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सांसद अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम ने पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे होने वाली दिशा की बैठक में शामिल होने के लिए सांसद ने सहमति दे दी है। इसकी तैयारियों में आलाधिकारी जुट गए हैं। बताते चलें कि अब तक दिशा की बैठक में भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक शामिल होते रहे हैं। 

उनके चुनाव हारने के बाद यह पहला मौका होगा जब दिशा में प्रदेश का मुख्य विपक्षी दल सपा का सांसद बैठक में शामिल होगा। दूसरी ओर चुनाव जीतने के बाद कई तरह की चर्चाएं हो रहीं थीं कि अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं शायद वह दिशा की बैठक में न आएं, लेकिन कहा जा रहा है कि कन्नौज से उनका लगाव खींच लाया है। उनके निजी सचिव ने डीएम शुभ्रान्त शुक्ल को बैठक में शामिल होने का पत्र भी भेज दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन, पहली तिमाही में 132% बढ़ा मुनाफा
एसबीआई लाइफ के बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में नए बिजनेस और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.