पति से झगड़ा होने पर महिला ने फंदा लगाकर दी जान, शराब पीने का विरोध करने पर दोनों में हुआ था विवाद

सौरिख, कन्नौज। कस्बा के मोहल्ला ज्ञानोदय नगर में महिला ने शराब पीने का विरोध किया तो पति से झगड़ा हो गया। नाराज होकर पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी।  

औरैया जनपद के ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के देईपुर गांव निवासी रमेश चंद गुप्ता ने अपनी 27 वर्षीय पुत्री मोहिनी गुप्ता की शादी वर्ष 2022 में कस्बा के ज्ञानोदय नगर निवासी आलोक गुप्ता उर्फ कन्हैया पुत्र मुन्ना लाल गुप्ता के साथ की थी। आलोक शराब पीता था जिसका पत्नी विरोध करती थी। 

शनिवार की रात को वह घर में शराब की बोतल लेकर गया और छत पर जाकर चुपके से पीने लगा। शक होने पर पीछे से पत्नी पहुंच गई और शराब पीने का विरोध करते हुए बोतल छीन कर तोड़ दी। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। पत्नी ने जान देने की कसम खा ली। पति पूरी रात उसकी रखवाली करता रहा लेकिन मौका मिलते ही मोहिनी ने पंखा के हुक में साड़ी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। 

रविवार सुबह 5 बजे जब पति ने देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू की तभी पति ने पोस्टमार्टम का विरोध कर दिया। इसको लेकर पति एवं मायके वालों में तीखी झड़पें भी हुई। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद डेढ़ वर्षीय बेटा आयुष बिलख-बिलखकर रो रहा था।

परिवार के अन्य लोग शादी में गए थे

शनिवार को मृतका के ससुर, सास समेत अन्य परिवारीजन मैनपुरी के करहल में रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने गए थे। घटना के समय घर में पति पत्नी के अलावा डेढ़ वर्षीय बेटा आयुष ही मौजूद था। पति ने बताया कि झगड़े के बाद पत्नी को समझाने का बहुत प्रयास किया। इसके उपरांत उसने खाना भी बनाया और फिर अपने को कमरे में बंद कर लिया। वह और बेटा कमरे के बाहर सोए हुए थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
बलिया। बैरिया थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ...
गाजियाबाद: दोस्त से मिलने पहुंची विवाहित महिला की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, पिंटू और आर्यन हिरासत में
बलिया: शादी तय होने पर युवती को AI से बनी अश्लील तस्वीरें भेजकर परेशान करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बाल दिवस पर ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.