झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड: मृतक शिशुओं की संख्या बढ़कर हुई 11

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र (एनआईसीयू) में हुए भीषण अग्निकांड में मरने वाले शिशुओं की संख्या बढ़कर 11 हो गयी है। अस्पताल प्रशासन की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार जिन बच्चों का इलाज इमरजेंसी आईसीयू में चल रहा था उनमें से एक की आज इलाज के दौरान मौत हो गयी।

बताया गया कि इस शिशु की मृत्यु जलने या झुलसने के कारण नहीं बल्कि सामान्य बीमारी के कारण हुई है। शुक्रवार देर रात हुए इस दुखद हादसे में 10 शिशुओं की मौत हो गयी थी और प्रशासन तथा अस्पताल प्रशासन द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार वार्ड में भर्ती 49 शिशुओं में से 38 शिशुओं को सुरक्षित बचा लिया गया था इनमें से तीन की हालत गंभीर थी। इस तीन में से ही एक शिशु की इलाज के दौरान आज मौत हो गयी। इस तरह इस हादसे में मरने वाले शिशुओं का आंकड़ा अब बढ़कर 11 हो गयी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

WorldHotels Rewards: 5 जनवरी 2027 से दुनिया के 4,000 से अधिक होटलों में शुरू होगा नया लॉयल्टी प्रोग्राम WorldHotels Rewards: 5 जनवरी 2027 से दुनिया के 4,000 से अधिक होटलों में शुरू होगा नया लॉयल्टी प्रोग्राम
नई दिल्ली, नवंबर 2026: वैश्विक हॉस्पिटैलिटी कंपनी वर्ल्डहोटल्स ने अपने नए यूनिफाइड लॉयल्टी प्रोग्राम ‘वर्ल्डहोटल्स रिवॉर्ड्स’ को 5 जनवरी 2027...
जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.