बारात लेकर जा रहे दूल्हे की कार में लगी आग, 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

झांसी : जिले के बड़ागांव पर बने ओवरब्रिज पर शुक्रवार की देर रात दूल्हे की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी. इसके बाद कार में आग लग गई. इससे दूल्हा, उसका भाई, भतीजा और चालक समेत कुल 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. कार में दो अन्य लोग भी सवार थे. राहगीरों ने जान पर खेलकर उन्हें बचा लिया. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

एरच इलाके के गांव बिलाटी के रहने वाला आकाश अहिरवार (25) की शुक्रवार को शादी थी. रात में बारात बड़ागांव के छपार गांव के लिए रवाना हुई. एक कार में दूल्हा समेत 6 लोग सवार थे. रात में झांसी-कानपुर हाईवे पर पारीछा ओवरब्रिज पर पीछे से एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रक और कार में आग लग गई.

यह भी पढ़े - बाराबंकी में अलग-अलग घटनाओं में युवक और विवाहिता ने की आत्महत्या

ट्रक चालक किसी तरह कूदकर मौके से फरार हो गया. कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई. हादसे में दूल्हा आकाश, 4 साल का भतीजा मयंक, कार चालक जयकरन जिंदा जल गए. हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई. लोगों ने कार में सवार रवि और रमेश को बचा लिया. दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

हादसे में दोनों वाहनों में भयंकर आग लग गई. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग कर काबू पाया जा सका. वहीं हादसे के बाद परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. जिस घर में नई नवेली दुल्हन का इंतजार था, वहां अब चीख-पुकार मची हुई है.

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.