Jaunpur News: बारात में नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे के पिता से लाखों की लूट, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर (शाहगंज): शादी की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई, जब नकाबपोश बदमाशों ने बारात के दौरान दूल्हे के पिता से लाखों रुपये लूट लिए। यह सनसनीखेज घटना शाहगंज कोतवाली क्षेत्र की नई सब्जी मंडी पुलिस चौकी के पास घटी। गुरुवार को होटल शाहगंज पैलेस में आयोजित शादी समारोह में आजमगढ़ से वर-वधू पक्ष के लोग शामिल हुए थे। बारात गाजे-बाजे के साथ आगे बढ़ रही थी, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

कैश बैग लेकर भागे बदमाश

दूल्हे के पिता ज्ञान चंद्र जायसवाल बारात में नकदी से भरा बैग लेकर चल रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने अचानक बैग छीन लिया और फरार हो गए। ज्ञान चंद्र के अनुसार, बैग में लगभग चार लाख रुपये थे। इस लूट से बारात में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाले

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस का बयान: बारात में शामिल युवक ने की साजिश

सीओ शाहगंज अजीत ने बताया कि बारात आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र से आई थी। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि बारात में शामिल एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस लूट को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, वारदात में 2 लाख 70 हजार रुपये लूटे गए। इस मामले में अभियोग दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस जल्द ही इसका खुलासा करने का दावा कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: खाड़ी देश से इमो एप पर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी की तहरीर पर छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा बलिया: खाड़ी देश से इमो एप पर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी की तहरीर पर छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। उमरगंज की रहने वाली एक महिला ने अपने...
बलिया: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी से अब 63% होगा महंगाई भत्ता
‘यादें’ में तलाक का सच आया सामने, क्या डॉ. देव और डॉ. सृष्टि को छोड़ना पड़ेगा किल्लारी गांव?
धनतेरस पर सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स का ‘तुमसे है ये त्योहार’ अभियान लॉन्च, कियारा आडवाणी के साथ पेश किया शगुन कलेक्शन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.