जालौन में एक युवक की हत्या कर दी गई और उसका सिर खेत में मिला.

जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांडरी में शनिवार को एक युवक का शव मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर जांच की। युवक के सिर पर लोहे के रॉड के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।परिवार से जानकारी मिली है कि शुक्रवार की रात को आकाश गुप्ता उर्फ गोलू गांव के पास खेतों में थ्रेसिंग करवाने गया और देर रात तक घर नहीं लौटा। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने खेत में गोलू का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी एवं फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।क्षेत्राधिकारी रामसिंह ने बताया कि खेत में एक युवक की लाश पड़े होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया। उसकी लोहे की रॉड मारकर हत्या करने के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.