- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- हरदोई
- Hardoi News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, दो कांस्टेबल भी हुए जख्मी
Hardoi News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, दो कांस्टेबल भी हुए जख्मी
पिहानी, हरदोई। ई-रिक्शा लूट और हत्या के आरोपी कोर्ट में पेश करने के लिए ले जात हुए पुलिस को चकमा दे भाग निकला। जिसकी पुलिस के साथ सीधी मुठभेड़ हुई। जिसमे आरोपी गोली लगने से ज़ख्मी हो गया, साथ ही दो कांस्टेबल भी ज़ख्मी हो गए।
साल 2023 दिसंबर में शैलेंद्र के साथ सचिन पाल निवासी सदर चौकी शाहजहांपुर ने ई-रिक्शा लूट कर हत्या कर दी थी। जिसका केस दिसंबर में ही पिहानी कोतवाली मे दर्ज किया गया था। इस बारे में एसएचओ पिहानी धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि उसी मामले में आरोपी सचिन पाल को गिरफ्तार किया गया था।
मंगलवार को एसएचओ श्री सिद्धार्थ, इंस्पेक्टर (रिज़र्व) हाकिम सिंह,राजेंद्र यादव, संदीप कुमार, नितिन तोमर,पवन सिंह व प्रमोद मिश्रा आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए कचहरी ला रहे थे। रास्ते में मंसूर नगर के पास पहुंचते ही आरोपी सचिन पाल पुलिस टीम को चकमा दे कर भाग निकला, पकड़ने के लिए पुलिस टीम उसके पीछे दौड़ी, तभी आरोपी ने गोली चला दी।
इधर से पुलिस ने भी गोली चला दी। जिससे पैर में गोली लगने से ज़ख्मी हो कर गिर पड़ा। साथ ही कांस्टेबिल संदीप कुमार व पवन सिंह ज़ख्मी हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से आरोपी सचिन पाल को मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया। एसपी गोस्वामी ने ज़ख्मी हुए कांस्टेबिल संदीप कुमार व पवन सिंह का हालचाल लिया।
