Hardoi News: झोलाछाप के इलाज से 3 साल की बच्ची की हुई मौत

हरदोई: झोलाछाप ने बुखार से तप रही एक तीन साल की बच्ची को दवा दी, दवा खाते ही उसकी हालत बिगड़ गई, घर‌वाले कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसकी सांसे थम गई। मामला हरियावां थाने के सीसीताली गांव का बताया गया है। एसएचओ हरियावां भावना भारद्वाज का इस बारे में कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, उसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया है कि हरियावां थाने के सीसीताली निवासी अजयपाल की तीन वर्षीय पुत्री प्रीती को 10 दिनों से बुखार आ रहा था। शुक्रवार को‌ वह प्रीती को सिंचाई पुरवा तिराहे पर छंगा की दुकान में दवाखाना खोले पकंज यादव के पास ले गया। पकंज ने दवा दी, अजयपाल का कहना है कि दोपहर को दवा खिलाते ही प्रीती की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे कौढ़ा ले गया, जहां उसे बताया गया कि अब कुछ नहीं हो सकता। अजयपाल अपनी इकलौती बेटी को सीने से लगाए-लगाए मेडिकल कालेज पहुंचा, वहां भी उसे वही जवाब दिया गया। उसके बाद उसने यूपी-112 पर कॉल की, इस पर वहां पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए जांच शुरु कर दी। उधर बच्ची की मौत की खबर सुनते ही पकंज यादव दवाखाना बंद कर भाग गया। बताते है कि अभी 10 दिन पहले ही उसने सिंचाई पुरवा तिराहे पर दवाखाना खोला था। प्रीती अजयपाल की इकलौती बेटी थी, उससे बड़ा 7 साल का बेटा ललित है। एसएचओ हरियावां भावना भारद्वाज का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.