- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- हरदोई
- हरदोई: महिला कांस्टेबल के साथ रह रही उसकी बहन का पेड़ पर लटका मिला शव
हरदोई: महिला कांस्टेबल के साथ रह रही उसकी बहन का पेड़ पर लटका मिला शव
हरदोई। माधौगंज थाने में तैनात महिला कांस्टेबल की बहन का शव थाने से कुछ दूरी पर फंदे से बंधा हुआ देखा गया। सरकारी आवास में रह रही शामली ज़िले की रहने वाली महिला कांस्टेबल की बहन उसी के साथ रहती थी। मंगलवार की भोर पहर वह बहन को छोड़ कर टहलने निकली थी,कई बार कॉल करने के बाद फोन रिसीव नहीं हुआ तो वह घबरा कर लौटी,उसी बीच उसने बाग़ में बहन का इस हालत में शव देखा।
उलझे हुए है मौत से जुड़े कई पहलू!
हरदोई। महिला कांस्टेबल निक्की राजपूत की बहन पिंकी का शव जिस हालत में देखा गया,उससे मौत के पहलू बड़े उलझे हुए है। एक तो यह कि पिंकी का शव ज़मीन पर टिका हुआ था और दूसरे यह कि दुपट्टे के अलावा उसकी गर्दन में रस्सी भी बंधी हुई थी। लोगों की माने तो इस तरह हुई मौत की कहानी उनके गले नहीं उतर रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि सारे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
