- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- हरदोई
- हरदोई अधूरी Love Story : समधन से लड़ीं समधी की आंखें, पहली मुलाकात में दोनों हार गए दिल ; विरोध पर उ...
हरदोई अधूरी Love Story : समधन से लड़ीं समधी की आंखें, पहली मुलाकात में दोनों हार गए दिल ; विरोध पर उठाया खौफनाक कदम
On
हरदोई। कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। प्यार न तो जाति-पात देखता है न ही उम्र। ये एक रोग की तरह है, जो कभी भी किसी को हो सकता है। ऐसी ही एक प्रेम कहानी हरदोई जिले के पड़ोसी जनपद के लखीमपुर में मौत के रूप में सामने आई है। यहां एक व्यक्ति को अपनी समधन से प्यार हो गया और समधन भी समधी से बेपनाह मुहब्बत करने लगी थी। दोनों चोरी-चुपके एक-दूसरे से मिलने लगे। इसकी जानकारी दोनों के घर वालों को हुई तो उन्होंने आपत्ति जता दी। दोनों के परिवार ने समधी और समधन के नए रिश्ते को जगह नहीं दी। इससे आहत होकर दोनों ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार की सुबह जहानीखेड़ा में रेलवे ट्रैक पर एक महिला व एक पुरुष का शव पड़ा मिला, जिसकी सूचना मेमो द्वारा स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जहानीखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज रामानंद मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतकों की पहचान लखीमपुर खीरी जिले के पसिगवां थानाक्षेत्र के सुहौना गांव निवासी रामनिवास और मैगलगंज थानाक्षेत्र के मुबारकपुर निवासी आशारानी के रूप में हुई। दोनो रिश्ते में समधी-समधन थे।
बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले ही रामनिवास की बेटी की शादी आशारानी के बेटे के साथ हुई थी। रामनिवास की पत्नी की काफी पहले मौत हो चुकी है, रिश्तेदारी होने के बाद उसका आना जाना बढ़ गया और दोनों में दोस्ती हो गई, जो प्रेम संबंध में तब्दील हो गयी।दोनों चोरी चुपके एक दूसरे मिलने लगे।
परिजनों को भनक लगी तो टोका-टाकी शुरू हो गयी। जमाने ने उनके प्रेम को मान्यता नहीं दी तो दोनों ने एक साथ मरने की ठान ली। दो-तीन दिन पहले ही घर से फरार होकर रविवार की भोर में सीतापुर-शाहजहांपुर रेलवे लाइन पर ट्रेन से कट कर जान दे दी। सूचना पाकर जहानीखेड़ा चौकी इंचार्ज रमानंद मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। हर एक की जुबां पर दोनों के अजीब प्रेम की अधूरी कहानी है।
खबरें और भी हैं
“हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
By Parakh Khabar
भारत की दिशा बदलने वाले पांच प्रधानमंत्री और उनके ऐतिहासिक फैसले
By Parakh Khabar
Latest News
22 Oct 2026 16:46:50
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
