- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- हापुर
- भीषण Road Accident में कार सवार 6 युवकों की दर्दनाक मौत
भीषण Road Accident में कार सवार 6 युवकों की दर्दनाक मौत
UP News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़-कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर सोमवार की देर रात एक कार डिवाइडर को क्रास करते हुए दूसरे साइड में जाकर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, 2 गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। शवों और घायलों को कार से निकालने में काफी कठिनाई हुई
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार सवार सभी लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है। मेरठ के डालू हेड़ा निवासी सचिन समेत दो लोग घायल हैं। दोनों की हालत नाजुक बताई गई है।
इनकी हुई मौत
मृतकों में अनुपम, अंकित, शंकर, जीतू, संदीप और एक अज्ञात शामिल था। सभी लोग लोनी के रहने वाले थे। मृतकों की उम्र करीब 30 साल के आसपास है। सीएचसी गढ़मुक्तेश्वर के डॉ. सुजीत ने कहा कि शुरुआत में दो शव लाए गए थे। फिर 4 और शव अस्पताल लाए गए। मरने वालों की कुल संख्या 6 है।
हापुड़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SSP) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर दो वाहनों की टक्कर में छह की मौत हो गई। घटना की खबर पुलिस तक पहुंचने के कुछ ही देर बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
