Hamirpur Crime: अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़...पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

हमीरपुर। थाना सिसोलर पुलिस व एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से भुलसी गांव के पास हार में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। मौके से एक युवक को गिरफ्तार करने के साथ कुल 34 बने अधबने अवैध शस्त्र व अवैध शस्त्र निर्माण करने वाले उपकरण बरामद किए है। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा के निर्देशन में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण एवं अवैध असलहों के निर्माण, बिक्री व संचालन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए जा रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में अवैध शस्त्र बनाने की पकड़ी गई फैक्ट्री की जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की रात सिसोलर थानाध्यक्ष मयंक चंदेल एवं एसओजी प्रभारी सचिन वर्मा की संयुक्त टीम ने दबिश देकर ग्राम भुलसी हार में खेत में पेड़ के नीचे अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहे नंदराम निवासी ग्राम बिलवई थाना कोतवाली नगर महोबा को गिरफ्तार किया। 

मौके से कुल 34 अवैध निर्मित व अर्द्धनिर्मित शस्त्र तथा शस्त्र बनाने वाले उपकरणों को बरामद किया। पूछताछ के दौरान नंदराम ने बताया कि ग्राम भुलसी हार के खेत में पेड़ के नीचे एकांत होने के कारण तमंचा बनाने की फैक्ट्री चलाता है। इन तमंचों को मध्य प्रदेश व आसपास के जिलों में अच्छे दाम पर बेच देता है।  

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.